नई दिल्ली. भाजपा और टीम अन्ना पर लगातार हमले कर रहे कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह का भाजपाइयों ने करारा जवाब दिया है। दिग्विजय सिंह के बयानों से नाराज भाजपाइयों ने कानपुर में कांग्रेसी नेता के पुतले फूंक कर अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ नारे भी लगाए।
इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी दिग्विजय सिंह के बयानों पर चुटकी लेते हुए कहा है कि हाल के दिनों में कांग्रेसी नेता ने जो बातें कही हैं, वह उनके लिए शोध का विषय हैं। नीतीश के मुताबिक, 'दिग्विजय सिंह एक सज्जन नेता हैं, लेकिन उनके हालिया बयान काफी विस्फोटक हैं।'
इससे पहले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह एक बार फिर भाजपा-संघ और अन्ना पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 'बीजेपी-आरएसएस और अन्ना हजारे ने मुझे पागल, राक्षस और पापी आदि क्या क्या नहीं कहा लेकिन उन्होंने मेरे सवालों का अब तक जवाब नहीं दिया।'
दिग्विजय ने कहा, ‘अन्ना हजारे आखिर मुझसे इतने डरे हुए क्यों हैं। अन्ना हजारे ट्रैक पर लौट रहे हैं। हम उन्हें बधाई देते हैं।’ कांग्रेस महासचिव ने योग गुरु बाबा रामदेव पर भी फिर से जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘बाबा रामदेव एक व्यापारी हैं। उन्हें काला धन के मामले में नोटिस मिल रहे हैं। केवल गेरुआ रंग के कपड़े पहनने से ही कोई संत नहीं हो जाता।’
इससे पहले भाजपा की ओर से स्मृति इरानी ने दिग्विजय पर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस महासचिव को 'दानव' कहा है। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष स्मृति ईरानी ने मंगलवार को सूरत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि आज छठ पूजा का पावन उत्सव दिन है। ऐसे में दानव की बात न ही करें तो अच्छा है।
स्मृति यहां दिग्विजय सिंह के विवादित बयानों के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहीं थीं। वे मंगलवार को छठ पूजा के सिलसिले में सूरत में थीं। स्थानीय डिंडोली क्षेत्र में छठ पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया था। स्मृति यहां बतौर राज्यसभा सांसद शिरकत करने पहुंची थीं।
दिग्विजय ने इसका जवाब यह कह कर दिया है कि बीजेपी और आरएसएस से सांठ गांठ टीम अन्ना और श्री श्री रविशंकर के लिए मुश्किलें खड़ी कर देगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी जो भी करती है वह टीम अन्ना के लिए अच्छा होता है और कांग्रेस जो भी करती है वह बुरा होता है। यह दुखद है। उन्होंने कहा, ‘श्री श्री रविशंकर का कर्नाटक में आश्रम है। उन्हें कर्नाटक का भ्रष्टाचार नहीं दिखाई देता।’
इससे पहले दिग्विजय सिंह के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा था कि दिग्विजय का दिमाग खराब हो गया है, उन्हें पागलखाने जाकर आराम करने की जरूरत है।
उधर, दिग्विजय ने टीम अन्ना पर ताजा हमले में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अन्ना हजारे कहते हैं कि उन्हें देश के 120 करोड़ लोगों का समर्थन प्राप्त हैं, लेकिन क्या आज तक किसी को इतना समर्थन मिला है।

No comments:
Post a Comment