click here

Friday, December 16, 2011

ठंड और बढ़ने के आसार


Dec 16,                          
नई दिल्ली,  राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गुरुवार को ठंडी हवा ने कंपकंपी बढ़ा दी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में और ठंड बढ़ने के आसार जाहिर किए हैं। सुबह राजधानी कोहरे की चादर में लिपटी रही।
ट्रेन यात्रियों की परेशानी जारी है। गुरुवार को भी 50 से अधिक ट्रेनें घंटों की देरी से चलीं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंडक का दौर जारी है।
कड़ाके की ठंडक की अगुवाई कश्मीर के लेह और हिमाचल का लाहुल स्पीति इलाका कर रहा है। दोनों जगहों पर तापमान शून्य से काफी नीचे चला गया है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पंजाब के जालंधर में न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अमृतसर में 2.2 डिग्री, बठिंडा में 2.6 डिग्री व लुधियाना और पटियाला में तापमान क्रमश: चार डिग्री और 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।
उत्तर प्रदेश व बिहार में अभी तापमान तो इतना नीचे नहीं आया है लेकिन गलन ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। बच्चे और बुजुर्ग ठंड के प्रकोप से ज्यादा परेशान हैं।

No comments:

Post a Comment

click here

AIRTEL

click here